Skip to main content

तो क्या आप दूसरे देशों की वेबसाइटें नहीं देख सकेंगे?

ये दुनिया तमाम देशों में बंटी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देश इस बात पर एकमत हैं कि उन्हें एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए.
इसके उलट इंटरनेट की दुनिया सरहदों से परे है. किसी अमरीकी वेबसाइट को भारत में आराम से देखा और इस्तेमाल किया जा सकता है. यही वजह है कि आज फ़ेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों का दुनिया भर में राज है.
पर, बहुत से देश ऐसे हैं जो इंटरनेट को भी सरहदों के दायरे में बांधना चाहते हैं. 2010 में सीरिया और रूस जैसे कई देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ से अपील की थी कि जिस तरह देशों की सीमाओं और उनकी संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है, ठीक उसी तरह डिजिटल दुनिया में भी सरहदों की लक़ीरें खींची जानी चाहिए. हदबंदी होनी चाहिए.
इंटरेनट सलाहकार हैस्केल शार्प उस वक़्त बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को में काम करते थे. शार्प कहते हैं कि, 'संयुक्त राष्ट्र के पास जाने वाले ये देश चाहते थे कि सबके लिए खुली और सरहदों से परे इंटरनेट की दुनिया में भी हदबंदी हो. हर देश की पहुंच में इंटरनेट का ख़ास हिस्सा ही हो.'
उस वक़्त संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस अपील को ख़ारिज कर दिया था. क्योंकि तमाम देश नहीं चाहते थे कि इंटरनेट की आज़ादी पर किसी तरह का पहरा हो. किसी सरकार का इस पर शिकंजा हो.
इस बात को क़रीब एक दशक बीत चले हैं. जो देश इंटरनेट में सीमाओं की लकीरें खींचना चाहते थे, वो इस झटके के बाद उबरे हैं और अपने-अपने तरीक़े से इंटरनेट को क़ाबू में करने में जुटे हैं.
मसलन, रूस ने अपने यहां के इंटरनेट ग्राहकों की हिफ़ाज़त के नाम पर कई क़ानून बनाए हैं. वो इंटरनेट के ज़रिए देश में आने और रूस से बाहर जाने वाली जानकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.
इंटरनेट के अमरीकी एक्सपर्ट रॉबर्ट मोर्गस कहते हैं कि, 'रूस इंटरनेट पर अपनी सरकार का शिकंजा कसना चाहता है. वो चाहता है कि उसके नागरिक जो इंटरनेट देखें-सुनें या इस्तेमाल करें, वो उसकी जानकारी में हो.'
रूस ही क्यों, बहुत से देश हैं, जो इंटरनेट पर किसी न किसी तरह का नियंत्रण चाहते हैं. कभी राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर, तो कभी अपने अवाम को बाहरी दुनिया के ख़तरों से दूर रखने के नाम पर. रोज़-ब-रोज़ इंटरनेट पर नई पाबंदियां आयद की जा रही हैं. आज कई देश मिलकर भी इंटरनेट के बेलगाम घोड़े को क़ाबू में करने मे जुटे हैं.
सल में रूस, ईरान और सीरिया जैसे बहुत से देशों को इंटरनेट के पश्चिमी देशों के नियंत्रण में होने से ऐतराज़ है. इन देशों को पश्चिमी देशों के जीवनमू्ल्यों से परेशानी है. उन्हें लगता है कि इंटरनेट के ज़रिए उनके देशवासियों को पश्चिमी देश बरगला सकते हैं. प्रभावित कर सकते हैं. क्योंकि इंटरनेट की दुनिया इतनी खुली है कि कोई किसी को कुछ भी भेज सकता है. या किसी से कुछ भी ले सकता है.
इंटरनेट दो क़ायदों से संचालित होता है. एक टीसीपी यानी ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल और दूसरा आईपी यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल. इसके तहत कोई भी जानकारी इंटरनेट पर बेरोक-टोक भेजी या हासिल की जा सकती है. ये सरहदों के दायरों से परे है. इंटरनेट पर बस आईपी या टीसीपी एड्रेस होना चाहिए.
रूस जैसे देश चाहते हैं कि सूचनाओं के इस बेरोक-टोक आदान-प्रदान पर रोक लगे. सरकारों के पास ये अख़्तियार हो कि वो एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाने वाले डेटा को नियंत्रित कर सकें.
कुछ लोग इसे रूस, सीरिया या ईरान की तानाशाही कहकर ख़ारिज कर सकते हैं. पर, कई बार सरकारों की चिंताएं वाजिब भी होती हैं. इंटरनेट के ज़रिए उनकी सामरिक ताक़त को निशाना बनाया जा सकता है. या फिर बिजली और संचार सेवाओं को ठप किया जा सकता है. फ़र्ज़ी ख़बरें फैलाकर उत्पात मचाया जा सकता है.
रॉबर्ट मोर्गस कहते हैं कि, 'रूस और चीन इस बात को औरों से पहले समझ गए कि इंटरनेट पर बेरोक-टोक संचार नुक़सानदेह हो सकता है. ख़ास तौर पर सियासी इस्तेमाल के लिए उनके नागरिकों को निशाना बनाया जा सकता है. या बैंकिंग सिस्टम को निशाने पर लिया जा सकता है.'
पर, रूसी मूल के ब्रिटिश विद्वान लिंकन पिगमैन कहते हैं कि रूस और चीन की सरकारें अपने नागरिकों की हिफ़ाज़त करने के बजाय उन्हें नियंत्रित करने को लेकर ज़्यादा फ़िक्रमंद हैं.
रूस और चीन ने 2011-2012 में ही इंटरनेट की हदबंदी की बातें शुरू कर दी थीं. उस वक़्त रूस में दो साल चलने वाले विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे. कई देशों में इंटरनेट की वजह से बग़ावत की चिंगारियां शोलों में तब्दील हो गई थीं. रूस चाहता था कि उसके नागरिकों को बग़ावत के लिए भड़काने वाले संदेश इंटरनेट के ज़रिए न पहुंचें.
दिक़्क़त ये थी कि रूस सूचनाओं के बेरोक-टोक आदान-प्रदान को रोक नहीं सकता था. इंटरनेट की सुविधा कुछ केबल और कुछ सैटेलाइट की मदद से तमाम देशों तक पहुंचती है. मसलन, उत्तर कोरिया तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए एक केबल बिछी है. यहां स्विच बंद किया और पूरे उत्तर कोरिया में इंटरनेट सेवा बंद. पर, रूस जैसे देश के लिए ये मुमकिन नहीं.
आज रूस की अर्थव्यवस्था इंटरनेट की वजह से बाक़ी दुनिया से जुड़ी है. पहले तो ये मुमकिन ही नहीं, पर फिर भी अगर रूस ने उत्तर कोरिया की तरह इंटरनेट के सभी तार काट दिए, तो उसकी अर्थव्यवस्था भरभरा कर गिर जाएगी.
इसीलिए रूस जैसे देश चाहते हैं कि आईपी एड्रेस या ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल पर उनका नियंत्रण हो.
चीन इस मामले में सबसे आगे है. इंटरनेट पर शिकंजे के लिए चीन ने गोल्डन शील्ड नाम की व्यवस्था बना रखी है. इसे ग्रेट फायरवॉल ऑफ़ चाइना कहते हैं. इसके ज़रिए चीन कई वेबसाइट या आईपी एड्रेस को अपने यहां रोक सकता है.
पर, चीन की व्यवस्था रूस में लागू नहीं हो सकती. इसमें तकनीकी अड़चनें हैं. चीन ने अपने यहां इंटरनेट का पूरा जाल अपनी कंपनियों के ज़रिए फैलाया है. उसका इस पर पूरा नियंत्रण है. चीन में इंटरनेट का प्रवाह आने-जाने के लिए कुछ ख़ास ठिकाने ही हैं, जिन पर चीन की निगाह भी है औऱ नियंत्रण भी.
इसके उलट रूस में इंटरनेट की सेवाएं उस दौर में फैली थीं, जब रूस ने खुले दिल से इंटरनेट का स्वागत किया था. आज पूरे रूस में इंटरनेट का बुनियादी ढांचा विकसित हो चुका है. पर, इस पर रूस का कोई ज़ोर नहीं.

Comments

Popular posts from this blog

صحف بريطانية تناقش الغارات على إدلب، وتهديد نتنياهو بانتخابات مبكرة

تناولت صحف ب ريطانية عدة موضوعات منها الغارات الجوية التي يتعرض لها معقل المعارضة الأخير في إدلب شمالي سوريا، وتهديد رئيس الوزراء الإسرائيلي بنيامين نتنياهو بإجراء انتخابات مبكرة بعد تأزم مفاوضات تشكيل الحكومة الجديدة. الديلي تليغراف نشرت تقريرا ل مراسلتها في بيروت جوزي إينسور حول الوضع في سوريا بعنوان "الأسد دمر منزلي: مقتل المئات ودمشق تصعد الهجوم على آخر معاقل المعارضة". تقول جوزي إن آخر معاقل المعارضة السورية في إدلب وقع تحت أعنف يوم من القصف الم تواصل منذ بدأت قوات الحكومة شن هجومها في الثلاثين من أبريل/ نيسان الماضي، وتستهدف القذائف المنازل والأحياء السكنية والمد ارس والمستشفيات بهدف استعادة السيطرة على المنطقة. وتضيف جوزي أن العديد م ن الأسر أصبحت تعيش في العراء بعد دمار منازلهم. وتنقل عن أحد سكان المدينة قوله في رسالة بعث بها إليها "الأسد دمر منزلي، وكل ما امتلك م ن الذكريات". ويستمر قائلا "الأسد يريد أن يقتلني ويقتل أسرتي بأكملها لأن ي ناشط وصحفي أسعى لنشر الحقائق للعالم والكشف عن المذبح ة التي تجري في إدلب". وتضيف جوزي أن معرة...

जापान के ये पेड़ भविष्य बता सकते हैं

सीआईए वर्ल्ड फ़ैक्टबुक स्टैटिटिक्स के अनुसार ईरान की आठ करोड़ की आबादी में 60 फ़ीसदी लोग 30 साल से कम उम्र के हैं. ईरान में तकनीकी रूप से फ़ेसबुक और ट्विटर प्रतिबंधित है लेकिन ज़्यादातर युवा प्रतिबंध की उपेक्षा कर वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं. वॉशिंगटन बेस्ड फ़्रीडम हाउस 2018 की स्टडी के अनुसार ईरान में 60 फ़ीसदी लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इस आंदोलन को सोशल मीडिया के ज़रिए काफ़ी फैलाया गया. 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद ईरान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदी लगा दी गई थी. लेकिन इस बार सरकार को झुकना पड़ा. आयतोल्लाह रुहोल्लाह ख़ुमैनी के शासन में महिलाओं को बाल ढंकने पर मजबूर किया गया और उनसे तलाक़ फाइल करने का हक़ भी वापस ले लिया गया था. टाइट कपड़े पहने को लेकर भी महिलाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया. शराब और संगीत पर भी पाबंदी लगा दी गई. अब यहां की महिलाएं कह रही हैं कि उन्हें चुनने की आज़ादी दी जाए कि वो इस्लामिक कोड के हिसाब से कपड़े पहनना चाहती हैं या नहीं . 'हम प्रकृति की पूजा करते हैं और शुक्रवार को अदालत का फ़ैसला आते ही प्रदर्शन और ...

धरती का फ़्रीजर आर्कटिक क्यों सुलग रहा है

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई को लेकर कहा, "बॉम्बे हाई कोर्ट ने फ़ैसला दिया है कि यह जंगल नहीं है." उन्होंने कहा, "जब दिल्ली में पहले मेट्रो स्टेशन बना तो 20-25 पेड़ काटे जाने की ज़रूरत थी. तब भी लोगों ने विरोध किया था, लेकिन काटे गए प्रत्येक पेड़ के बदले पांच पेड़ लगाए गए. दिल्ली में कुल 271 मेट्रो स्टेशन बने, साथ ही जंगल भी बढ़ा और 30 लाख लोगों की पर्यावरण पूरक सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था हुई. यही मंत्र है, विकास भी और पर्यावरण की रक्षा भी, दोनों साथ-साथ." इधर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को ख़ुद अपनी सहयोगी शिवसेना से सबसे बड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध में उतर आए हैं. 'हम प्रकृति की पूजा करते हैं और प्रकृति ही हमारा ईश्वर है.'....'आदिवासी पूरी तरह से जंगल पर निर्भर हैं.' ये कहना है कि मुंबई की आरे कॉलोनी में र इस इलाके में रहने वाले आदिवासी कार्यकर्ता प्रकाश भोइर ने बीबीसी को बताया, "रात...